ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज चाइनामैन गेंदबाज ब्रैड हॉग (Brad Hogg) ने कहा कि एमएस धोनी (MS Dhoni) कभी भी अपनी आईपीएल फ्रैंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का साथ नहीं छोड़ सकते. हॉग ने कहा कि अगर चेन्नई को धोनी बतौर खिलाड़ी आगे खिलाना पसंद नहीं करेगी तो धोनी टीम की कोचिंग करते दिखाए देंगे. हॉग माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट टि्वटर पर फैन्स के साथ सवाल-जवाब का सेशन कर रहे थे.

इस मौके पर एक फैन ने हॉग से आईपीएल में धोनी के रोल को लेकर सवाल किया था. इब्राहिम नाम के एक फैन ने हॉग के सामने सवाल रखा था- मान लीजिए अगर चेन्नई एमएस धोनी को आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन के लिए रिटेन नहीं करती है, तब कौन सी वह फ्रैंचाइजी होगी, जिसे धोनी और उनके अनुभव की सबसे ज्यादा जरूरत होगी?

इसके जवाब में हॉग ने लिखा, ‘एमएस धोनी आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स को नहीं छोड़ रहे, वह इस फैंचाइजी के महाराज हैं. वह कोचिंग रोल में दिखाई दे सकते हैं.’

बता दें आगामी 7 जुलाई (बुधवार) को अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट करने जा रहे एमएस धोनी ने बीते साल इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था. इसके बाद से धोनी के आईपीएल से भी संन्यास की खूब अटकलें लगाई जा रही थीं. हालांकि उन्होंने साल 2020 में यह साफ कर दिया था कि वह जब तक फिट हैं तब तक आईपीएल में खेलना जारी रखेंगे.

बता दें एमएस धोनी की विकेटकीपिंग में आज भी वही पैनापन दिखाई देता है, जिसके लिए उनकी खास पहचान है. हालांकि फैन्स को उनकी बैटिंग से जरूर शिकायत है क्योंकि अब उनका वह मैच फिनिशिंग अंदाज दिखाई नहीं देता, जिसके लिए उनकी खास पहचान बनी थी.

फैन्स को भले 2022 में एमएस धोनी के आईपीएल में खेलने को लेकर चिंताएं हों. लेकिन बता दें कि यह दिग्गज खिलाड़ी आईपीएल 2021 के बाकी बचे दूसरे हाफ में खेलने को तैयार हैं. वह एक बार फिर दुबई में खेली जाने वाली इस लीग के लिए खुद को तैयार कर रहे होंगे.

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

12 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

13 hours ago