पटना. पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी वेस्टइंडीज दौरे पर टीम के साथ नहीं जा रहे हैं। उन्होंने दो महीने की छुट्टी ली है। इस दौरान वे सेना में अपनी सेवाएं देंगे। धोनी पैराशूट रेजीमेंट की 106 पैरा टेरिटोरियल आर्मी बटालियन का हिस्सा हैं। वे 31 जुलाई से 15 अगस्त तक यूनिट के साथ कश्मीर में ट्रेनिंग करेंगे।
यह यूनिट विक्टर फोर्स का हिस्सा है। धोनी यहां पेट्रोलिंग, गार्ड और पोस्ट की ड्यूटी संभालेंगे। इस दौरान वे जवानों के साथ ही रहेंगे। इसकी जानकारी सेना ने दी।
धोनी को इंडियन टेरिटोरियल आर्मी ने 2011 में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक दी थी। धोनी ने बीसीसीआई को कहा था कि वह टीम इंडिया के वेस्टइंडीज दौरे के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। माना जा रहा था कि वर्ल्ड कप-2019 के बाद धोनी क्रिकेट को अलविदा कह देंगे और उनके संन्यास को लेकर पिछले काफी समय से अटकलें चल रही हैं।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…