Loading Now
×

सेना में धोनी पैट्रोलिंग, गार्ड और पोस्ट की ड्यूटी करेंगे।देखे खबर

खेलबिहार न्यूज़।

पटना. पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी वेस्टइंडीज दौरे पर टीम के साथ नहीं जा रहे हैं। उन्होंने दो महीने की छुट्टी ली है। इस दौरान वे सेना में अपनी सेवाएं देंगे। धोनी पैराशूट रेजीमेंट की 106 पैरा टेरिटोरियल आर्मी बटालियन का हिस्सा हैं। वे 31 जुलाई से 15 अगस्त तक यूनिट के साथ कश्मीर में ट्रेनिंग करेंगे।

यह यूनिट विक्टर फोर्स का हिस्सा है। धोनी यहां पेट्रोलिंग, गार्ड और पोस्ट की ड्यूटी संभालेंगे। इस दौरान वे जवानों के साथ ही रहेंगे। इसकी जानकारी सेना ने दी।

धोनी को इंडियन टेरिटोरियल आर्मी ने 2011 में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक दी थी। धोनी ने बीसीसीआई को कहा था कि वह टीम इंडिया के वेस्टइंडीज दौरे के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। माना जा रहा था कि वर्ल्ड कप-2019 के बाद धोनी क्रिकेट को अलविदा कह देंगे और उनके संन्यास को लेकर पिछले काफी समय से अटकलें चल रही हैं।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
6 − 5 = ?