स्पेन ने अर्जेंटीना को हराकर फीबा बास्केटबाल वर्ल्ड कप जीत लिया। चीन की राजधानी बीजिंग में खेले गए फाइनल में स्पेन की टीम ने 95-75 के अंतर से मैच अपने नाम कर लिया। वह 13 साल बाद चैम्पियन बना। पिछली बार जापान में उसने यह खिताब जीता था। स्पेन 2 बार वर्ल्ड कप जीतने वाला पांचवां देश बना।
स्पेन के लिए रिकी रुबियो ने सबसे अधिक 20 अंक जुटाए। वहीं, मार्क गासोल ने 14 अंक, 7 रीबाउंड और 7 असिस्ट किए। गासोल और रुडी फर्नांदेज ने खिलाड़ी के तौर पर दूसरी बार वर्ल्ड कप जीता। दोनों 2006 में चैम्पियन बनने वाली टीम में भी शामिल थे।
अर्जेंटीना की टीम 2002 के बाद पहली बार फाइनल खेली। तब उसे युगोस्लाविया ने हराया था। अर्जेंटीना पिछली बार 1950 में चैम्पियन बना था। दूसरी ओर, तीसरे स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में फ्रांस ने आस्ट्रेलिया को 67-59 से हराकर लगातार दूसरी बार तीसरा स्थान हासिल किया। 2014 में भी यह टीम तीसरे स्थान पर रही थी।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…