पटना।। कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) की टीम ट्रिनबागो नाइटराइडर्स के ड्रेसिंग रूम में दिखाई देने के बाद दिनेश कार्तिक को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने कारण बताओ नोटिस जारी किया था। इसके बाद कार्तिक ने बोर्ड से बिना शर्त माफी मांगी थी।
बीसीसीआई ने सोमवार को उन्हें माफ कर दिया। इसके साथ ही यह मामला पूरी तरह खत्म हो गया। कार्तिक बीसीसीआई की अनुमति लिए बिना ही सीपीएल के प्रमोशनल इवेंट में शामिल हुए थे। इसके बाद बोर्ड ने उनसे पूछा था कि आपका केंद्रीय अनुबंध रद्द क्यों नहीं किया जाना चाहिए?
नोटिस के मिलने के बाद कार्तिक ने चार पॉइंट में अपने जवाब दिए थे। उन्होंने कहा था कि वे कोच ब्रेंडन मैकुलम के अनुरोध पर पोर्ट ऑफ स्पेन गए और उन्हीं के अनुरोध पर ट्रिनबागो की जर्सी पहनकर मैच देखा। कार्तिक ने माफी पत्र में लिखा था, ‘मैं बीसीसीआई से अनुमति नहीं लेने के लिए बिना शर्त माफी मांगता हूं।
मैंने न तो ट्रिनबागो से संबंधित गतिविधियों में हिस्सा लिया है और न ही उसके लिए कोई भूमिका निभाई।’ उन्होंने बोर्ड को भरोसा दिया था कि वे त्रिनिदाद से लौटने तक बाकी मैचों के दौरान टीम के ड्रेसिंग रूम में नहीं जाएंगे।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…