हिमा वर्ल्ड चैम्पियनशिप में नहीं खेलेंगी, क्वालिफाइंग मार्क तक नहीं पहुंचीं;

Khelbihar.com

पटना।। भारतीय एथलेटिक्स खिलाड़ी हिमा दास वर्ल्ड चैम्पियनशिप के 400 मीटर रेस में नहीं उतरेंगी। जुलाई में हिमा दास ने लगातार छह इंटरनेशनल इवेंट में गोल्ड जीतकर नया रिकॉर्ड बनाया था। लेकिन किसी भी इवेंट में वे वर्ल्ड चैम्पियनशिप का क्वालिफाइंग मार्क हासिल नहीं कर सकीं। इस दौरान उनका 400 मीटर का बेस्ट प्रदर्शन 52.09 सेकंड का था, जो उन्होंने चेक रिपब्लिक में बनाया था।

वर्ल्ड चैम्पियनशिप का क्वालिफाइंग मार्क 51.80 सेकंड हैं। भारत के 19 खिलाड़ी अलग-अलग इवेंट में अब तक क्वालिफाई कर चुके हैं।5 सितंबर को होने वाला इंडियन ग्रांप्री वर्ल्ड चैम्पियनशिप के लिए अंतिम क्वालिफाइंग टूर्नामेंट है। हिमा इस टूर्नामेंट में नहीं उतर रही हैं। वर्ल्ड चैम्पियनशिप के लिए मुकाबले 28 सितंबर से 6 अक्टूबर तक दोहा में होने हैं।।

वर्ल्ड चैम्पियनशिप के लिए 16 सितंबर तक खिलाड़ी इंटरनेशनल इवेंट में अच्छा प्रदर्शन कर क्वालिफाई कर सकते हैं। इसके पहले सिर्फ इंडियन ग्रांप्री ही क्वालिफाइंग टूर्नामेंट है।हिमा 400 मीटर रेस में अपना ही बेस्ट प्रदर्शन नहीं कर पाई
16 सितंबर के बाद इंटरनेशनल फेडरेशन 4 गुणा 400 मीटर की रैंकिंग जारी करेगा। यदि टीम इंडिया टॉप-8 में जगह बनाने में सफल रहती है तो हिमा रिले रेस में उतरेंगी। इस सीजन में हिमा 400 मीटर रेस में अपना ही बेस्ट प्रदर्शन नहीं कर पाई हैं। पिछले साल एशियन गेम्स में उन्होंने 50.79 सेकंड का समय निकाला था।

2018 में अंडर-20 वर्ल्ड चैंपियनशिप में हिमा गोल्ड जीतने वाली भारत की पहली खिलाड़ी बनी थीं। हिमा इस समय चेक रिपब्लिक में तैयारी में जुटी हुई हैं।

महिला वर्ग में चार जबकि पुरुष वर्ग में सात इवेंट होंगे
एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से इंडियन ग्रांप्री के मेजबानी की जगह दो बार बदली गई। पहले चैम्पियनशिप के मुकाबले 5 सितंबर को चेन्नई में होने थे। इसके बाद इसे दिल्ली शिफ्ट किया गया। अब यह पटियाला में आयोजित किया जाएगा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar
Tags: Hima das

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

8 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

10 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

11 hours ago