देहरादून।। उत्तराखंड की अंडर-19 पुरुष क्रिकेट टीम के जिला स्तरीय ट्रायल 4 सितंबर से तनुष क्रिकेट एकेडमी में शुरू होंगे। 4 सितंबर को पंजीकरण फार्म जमा करने की अंतिम तिथि भी है।
डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन देहरादून के सचिव विजय प्रताप मल्ला ने बताया कि 4 सितंबर से तनुष क्रिकेट एकेडमी में जिला स्तरीय ट्रायल शुरू होंगे। 4 सितंबर को मैदान में ही खिलाड़ियों को फार्म मिलेंगे, साथ ही फार्म जमा करने की अंतिम तिथि भी है।
बताया कि ट्रायल में 1 सितंबर 2000 के बाद पैदा हुए खिलाड़ी ही प्रतिभाग कर पाएंगे। खिलाड़ियों को पंजीकरण के दौरान जन्म प्रमाण के लिए 2 साल पहले बना जन्म प्रमाण पत्र या हाईस्कूल प्रमाण पत्र या पासपोर्ट की फोटोकॉपी लगानी आवश्यक है।
10वीं पास नहीं कर पाने वाले खिलाड़ियों को जन्म प्रमाण पत्र और अंतिम शैक्षिक संस्थान के प्रधानाचार्य से प्रमाणित बोनाफाइट, अंतिम कक्षा की अंकतालिका और टीसी लगाना अनिवार्य है।
Share this content:
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…
कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…
पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…
अररिया: जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…