90 खिलाड़ियो ने विजय हजारे ट्रॉफी चार दिवशीय ट्रायल में भाग लिया,

Khelbihar.com

पटना : बीसीसीआई के द्वारा आयोजित विजय हजारे एक दिवशीय मैच में भाग लेने वाली बिहार टीम के चयन के लिए पटना के जगजीवन स्टेडियम में ट्रायल सह कैम्प प्रारम्भ हुआ. पहले दिन कुल 90 खिलाडियों ने भाग लिया.

बीसीए के द्वारा 75 खिलाडियों की सूची जारी की गयी थी , मगर 15 और खिलाडियों को जिलों के अनुशंसा पर मुख्य चयनकर्ता (वरीय चयन समिति) जिशानुल यकीन के द्वारा के द्वारा ट्रायल में शामिल होने की अनुमति दी गयी.पहले दिन के ट्रायल की समाप्ति के बाद वरीय चयन समिति के चेयरमैन जिशानुल यकीन ने बताया की पहले दिन कुल 90 लड़को ने भाग लिया .

बीते वर्ष जिन खिलाडियों ने बीसीसीआई के सिनियर वर्ग के  मैचों में भाग लिया था , उनका फिजिकल कराया गया , जबकि नए खिलाडियों को ट्रायल की प्रक्रिया में शामिल कराया गया . जिशानुल ने बताया की आज सभी लड़कों को देखा है , पहला दिन है , अभी एक दो दिन किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा जा सकता है.

आज के ट्रायल में चेयरमैन  जिशानुल यकीन के अलावा चयन समिति के सदस्य संजीव कुमार बाबा , सिनियर टीम के कोच निखलेश रंजन , सहायक कोच धीरज कुमार , बीसीए के फिजियो डा रवि गोस्वामी , ट्रेनर गोपाल कुमार मुख्य रूप से खिलाडियों की परख की. रणजीत बादल साह ट्रायल के समन्वयक के रूप में उपस्थित रह कर सहयोग करते रहे. बुधवार को सुबह 9.30 बजे से दुसरे दिन का  ट्रायल प्रारंभ होगा.

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago