13 साल के नन्हे क्रिकेटर ने जड़ा दोहरा शतक 235 रन, चम्बल की टीम जीती

चम्बल 30 दिसंबर: ए डब्ल्यू कंमाड़ीकर बॉयज अंडर-13 टूर्नामेंट में चम्बल जिले के एक 13 साल के खिलाड़ी ने जड दिया शानदार दोहरा शतक,यशवर्धन ने अपने इस दोहरे शतक में 41 चौके जड़े और कुल 235 रन बनाए है .
आज के मैच में टॉस भोपाल ने जीता ओर बेटिंग करने का निर्णय लिया . भोपाल ने पहली पारी में अर्नव सिंह के 94 रन रिध्य माहेश्वरी के 78 रनों की मदद से 348/7 विकेट के नुकसान पर पारी घोषित की चम्बल की तरफ से बॉलिंग करते हुए शिवांश शर्मा ने 2 विकेट  निश्चय सिकरवार,रामप्रताप,कृष्ना राजोरिया,आदर्श दुबे,ने 1-1 विकेट लिया।
यशवर्द्धन चौहान अपने पिछले मैच प्रदर्शन को यहां भी जारी रखा और शानदार दोहरे शतक से एक बार फिर चम्बल को जीत दिलवाई यशवर्धन ने शानदार 41 चोको की मदद से 235 रन बनाए ओर चंबल ने सेमीफाइनल में जगह बनाई चम्बल का टोटल स्कोर 359 रन था .भोपाल ने दूसरी पारी में 4 विकेट के नुकसान पर 59 रन बनाए जिसमे 3 विकेट निश्चय सिकरवार ने लिए
इस जीत पर चंबल डिवीजन के अध्यक्ष श्री प्रशांत मेहता जी और सचिव जनाब तस्लीम खान जी ने टीम के साथ कोच अश्वनी तोमर ओर मैनेजर जितेंद्र शर्मा जी को बधाई दी । साथ ही चम्बल डिवीजन के सभी सदस्यों और चयनकर्ताओं ने भी टीम को बधाई दी और अगले मैच के लिए शुभकामनाएं दिए

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago