कराटे

कूच विहार ट्रॉफी में पहली पारी में बढ़त के साथ हैदराबाद और बिहार का मैच हुआ ड्रॉ ।

पटना 30 दिसंबर: नई दिल्ली में बीसीसीआई के तत्वाधान में आयोजित चार दिवसीय कूच बिहार ट्रॉफी में बिहार और हैदराबाद के बीच खेले गए चार दिवसीय मुकाबला के आज अंतिम दिन हैदराबाद के पहली पारी में बनाए गए 406 रन के जवाब में बिहार की टीम 236 रन पर सिमट गई और हैदराबाद के 170 रनों की बढ़त के साथ ड्रा पर समाप्त हुआ।

बीसीए मीडिया कमेटी के संयोजक कृष्णा पटेल ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि आज मैच के अंतिम दिन हैदराबाद द्वारा पहली पारी में बनाई गई 406 रन के जवाब में बिहार अपने सभी विकेट खोकर 236 रन बनाए और पहली पारी के आधार पर हैदराबाद को 170 रनों की बढ़त हासिल हुई और अंततः खराब मौसम से प्रभावित यह मैच बिना किसी नतीजा के ड्रा पर समाप्त हुआ।

हैदराबाद के बल्लेबाज ए. अवनीश ने 25 रन और के.के. रेड्डी ने 50 रन व मयंक गुप्ता ने 79 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।
जबकि भी. रेडी ने 144 रनों शतकीय पारी खेली जबकि ए. बैग ने 57 रन की अर्धशतकीय पारी खेलकर हैदराबाद को 406 रन की एक मजबूत स्कोर पर पहुंचाया।

बिहार की ओर से गेंदबाज आदित्य ने 4 विकेट चटकाए जबकि आयुष आनंद और काव्या वेद को दो-दो सफलता हाथ लगी।
हैदराबाद के पहली पारी में बनाए गए 406 रन के जवाब में बिहार की पूरी टीम 236 रन पर सिमट गई बिहार की ओर से आयुष आनंद ने सर्वाधिक 86 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली जबकि कुमार सुरेंद्र 34 और दीपक ने 27 रनों का योगदान दियाहैदराबाद के गेंदबाज शशांक एम. ने 45 रन देकर सर्वाधिक चार विकेट चटकाए जबकि ए. बैग को दो सफलता हाथ लगी।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

16 hours ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

1 day ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

5 days ago