स्वर्गीय महेश प्रसाद सिंह मेमोरियल दुमका जिला क्रिकेट लीग में एलजी क्रिकेट एकेडमी ए विजयी

दुमका 30 दिसंबर: जिला क्रिकेट लीग टूर्नामेंट का पांचवा मैच एलजी क्रिकेट एकेडमी ए बनाम लखी कुंडी क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया।

एलजी क्रिकेट एकेडमी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए 33 ओवर में 185 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।एकेडमी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए लक्ष्मण कुमार 40 रन, योग देव अनुरोध 31 रन, विकास सिंह 23 रन, समीर पंडित 17 रन एवं रोहित रंजन 17रन और चैतन्य 11 रनों का योगदान किया।
लकी कुंडी क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए मनीष कुमार सिंह 4 विकेट, मिलन कुमार 3 विकेट, मोहम्मद अतुल अंसारी 02 विकेट लिया।लक्ष्य का पीछा करने उतरी L K C C क्रिकेट क्लब की ओर से बल्लेबाजी करते हुए 23 ओवर में 119 रन 10 विकेट के नुकसान पर बना सकी।
LKCC की ओर से बल्लेबाजी करते हुए शाहरुख ने 50 रन, अभिषेक यादव 16 रन एवं अराफात 10 रनों का योगदान दिया।एकेडमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए शुभम मंडल 07 ओवर एक मैडन 21 रन 05 विकेट, निखिल चौहान 2 विकेट, ऋषि शर्मा, समीर पंडित एवं योग देव अनुरोध एक-एक विकेट प्राप्त किया।इस मैच को एकेडमी ने 66  रनों से जीत कर अगले चक्र में प्रवेश किया।
शुभम मंडल को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार सुभाष कुमार सिंह ने मैंट देकर सम्मानित किया।
आज के मुख्य निर्णायक अमित कुमार एवं रोहित कुमार स्कोरर की भूमिका में हर्ष सिन्हा मौजूद थे।
गोविंदा तिवारी(मीडिया प्रभारी जिला क्रिकेट संघ दुमका)ललित पाठक(सचिव जिला क्रिकेट संघ दुमका)

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago