मुजफ्फरपुर 30 दिसंबर: जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित टी 20 क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में यूथ क्रिकेट एकेडमी और नरौली सुपर किंग के बीच कल खिताबी भिड़ंत होगी।
गुरुवार को खेले गए प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल में यूथ क्रिकेट एकेडमी ने पिककू क्रिकेट क्लब को 46 रनों से पराजित कर फाइनल में स्थान पक्का कर लिया । विजेता टीम के अल्तमस 40 रन 20 गेंद को तूफानी बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए यूथ क्रिकेट एकेडमी ने मुसहरी के ईटीसी ग्राउंड पर 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 173 रनों का योग खड़ा किया। अल्तमस ने महज 20 गेंदों में 4 छक्के और तीन चौके की मदद से 40 रन बनाए । उसने राजन के साथ महक छह ओवर में 66 रनों की साझेदारी की । राजन ने 24 अमर ने 33 पुष्कल ने 20 और अमित ने 18 रनों का योगदान दिया। पीककू क्रिकेट एकेडमी के श्रीधर ने चार विकेट झटके ।जबकि मनीष और विक्की को दो-दो सफलता हाथ लगी।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पिककू क्रिकेट एकेडमी की शुरुआत अच्छी रही। पंकज 43 और निशांत ने 19 रनों का योगदान देते हुए टीम को मैच में बनाए रखा। लेकिन पंकज के 22 रनों पर चार और पुष्कल के 21 रनों पर 3 विकेट के आगे पीककू क्रिकेट एकेडमी 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 127 रन ही बना सकी ।रणदीप ने नाबाद 24 रनों का योगदान दिया। मैच के अंपायर मनोज कुमार और हर्षवर्धन रहे ।खिताबी मुकाबला कल पूर्वाह्न 11:00 बजे से खेला जाएगा।
Share this content:
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…
कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…