Loading Now
×

रोमांचक मुकाबले में अनुआनंद स्कूल ऑफ क्रिकेट एकेडमी की जगुआर क्लब पर शानदार जीत

Khelbihar.Com

पटना।। पाँच मैच की श्रृंखला के तीसरे मैच में अनुआनंद स्कूल ऑफ क्रिकेट एकेडमी ने जगुआर क्रिकेट क्लब को एक विकेट से हराया।

टॉस जीतकर पहले खेलते हुए जगुआर क्लब 9 विकेट के नुकसान पर 180 रन का स्कोर खड़ा किया जगुआर क्लब की ओर से ऋषभ ने सर्वाधिक 58 रन बनाया। श्यामल ने भी शानदार 55 रन बनाया। प्रथम 21 रन का योगदान दिया । अनुआनंद की ओर से नंद किशोर 7 ओवर में 20 रन देकर 2 विकेट, विकास 7 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट और एहशान 7 ओवर में 57 रन देकर 2 विकेट लिया ।

लक्ष्य का पीछा करते हुए अनुआनंद एकेडमी ने रोमांचक मुकाबले में 9 विकेट पर 183 रन बनाकर 1 विकेट से मैच जीत लिया । अनुआनंद एकेडमी की ओर से तरुण 47 , अभिराज 32 , विकास 28 और उदय 12 रन का योगदान दिया । जगुआर क्लब की ओर से अमन 7 ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट और गोलू 5 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट लिया । अनुआनंद एकेडमी के विकास को हरफनमौला प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया ।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment