Loading Now
×

चुनाव:-बीसीए(जगन्नाथ सिंह गुट)ने आयोग पदाधिकारी को लेकर सुपरवाइजर कमिटी के चेयरमैन को लिखा पत्र,

Khelbihar.com

पटना।। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन में होने जा रहे चुनाव को लेकर बीसीए(जगन्नाथ सिंह गुट )ने बीसीसीआई के द्वारा नियुक्त बिहार में सुपरवाइजर कमिटी के चेयरमैन आलोक कुमार को बिहार क्रिकेट संघ में होने वाले चुनाव में आयोग हो चुके पदाधिकारी को चुनाव में भाग नही लेने देने की सिफारिश की है।।

आपको बता दे कि बीसीसीआई के सीईओ विनोद रॉय ने सोमवार 16 नवंबर को एक एडवाइजरी जारी किया है की जो भी लोग क्रिकेट संघ में पिछले छ: वर्षों से जुड़े है या जिनका इस वर्ष छ: वर्ष का कार्याकाल हो रहा है वो अब चुनाव नही लड़ सकते।।यह अधिकारी किसी भी संघ में जुड़कर नही रह सकते है चाहे जिला संघ, राज संघ या बीसीसीआई मे ही क्युं न हो ये नियम हर स्तर पर लागू होगा।

इसी एडवाइजरी को बिहार में बीसीए में भी लागू करने का अनुरोध बीसीए (जगन्नाथ सिंह गुट ) ने बीसीसीआई से भेजे गये सुपरवाइजरी कमिटी के चेयरमैन श्री अलोक कुमार जी से की है।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment