Loading Now
×

कैमूर लीग:-आदित्य के पंजे में फंसा रॉयल क्रिकेट क्लब विजयी।

Khelbihar.com

कैमूर:जगजीवन स्टेडियम,भभुआ में हो रहे कैमूर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला लीग में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल्स क्रिकेट क्लब,रामगढ़ ने 29 ओवरों में 115 रन बनाकर आल आउट हो गई जवाबी पारी में हीरोज क्रिकेट क्लब ने 28.3 ओवरों में ही 3 विकेट के नुक़सान पर जीत हासिल कर लिया ।

रॉयल क्रिकेट क्लब के तरफ से सर्वाधिक रन राजा यादव ने 41 रन बनाए और हीरोज के तरफ से आदित्य कुमार ने 5 विकेट तथा गौरव ने 2 विकेट लिया। हीरोज के तरफ से बल्लेबाजी में रजत कुमार ने नाबाद 52 रन बनाया तथा ऋषभ कुमार ने 28 रन बनाया। मैन ऑफ द मैच आदित्य कुमार को बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष श्री दिलीप सिंह के द्वारा दिया गया। मैच में अंपायरिंग संजय यादव तथा विकाश पटेल और स्कोरिंग सौरव कुमार ने किया। कल का मैच एयरपोर्ट इलेवन बनाम कंबाइंड क्रिकेट क्लब जगजीवन स्टेडियम,भभुआ में खेला जाएगा।

इस दौरान मैदान में आनंद सिंह(कार्यकारी अध्यक्ष),राकेश कुमार(सचिव),अजय सिंह(संयोजक),संजय श्रीवास्तव,आकाश कुमार,सुजीत पांडेय,अभय चौधरी,आजाद खान,रौशन श्रीवास्तव समेत सैकड़ों दर्शक मौजूद रहे।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment