Loading Now
×

अंडर-16 चैलेंजर ट्रॉफी:-बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी सेमीफाइनल में

Khelbihar.Com

Patna:बेउर खेल मैदान के टर्फ विकेट पर चल रहे इंटर स्कूल अंडर-16 चैलेंजर ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट में बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी ने पौल क्रिकेट एकेडमी को 7 रनों से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

टॉस बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी ने जीता तथा पहले बल्लेबाज़ी करने का निर्णय लिया और 29.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 129 रन बनाया।यश भारती ने 22,नवनीत और रंजन दोनों ने 19 तथा रोहित ने 17 रन बनाया। पॉल क्रिकेट एकेडमी के तरफ से पंकज ने 3,कुमार श्रेय ने 2 तथा दिव्यांश,पवन और आलोक तीनों ने 1-1 विकेट प्राप्त किया जबकि दो बल्लेबाज रनआउट हुए।

जवाब में बल्लेबाज़ी करने उतरी पॉल क्रिकेट एकेडमी की 122 रन ही बना सकी।कुमार श्रेय ने 39,गुलरीज ने 38 तथा पवन ने 13 रन बनाया।बसावन पार्क क्रिकेट के तरफ से हिमांशु,अनिकेत और आर्यन तीनों ने 3-3 जबकि सूरज ने 1 विकेट लिया।हिमांशु को उनके शानदार खेल के लिए रामेश्वर प्रसाद ने मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी प्रदान की।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment