Loading Now
×

बेगूसराय अंडर-16 लीग:-अभिराज के शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन से गढ़पुरा क्रिकेट टीम विजयी।

Khelbihar.com

Begusrai: बेगूसराय अंडर 16 के ज़िला लीग ग़्रुप B का मैच गढ़पुरा बनाम छौराही गढ़पुरा हाई स्कूल के मैदान में सोमवार को खेला गया। गढ़पुरा ने टोस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का निर्णय लिया। गढ़पुरा क्रिकेट क्लब के कप्तान अभिराज ने सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंड खेल दिखाया बल्लेबाज़ी में 21 एवं गेंदबाज़ी में 3 महत्वपूर्ण विकेट लिया और अपनी टीम को जीत दिलायी।

गढ़पुरा की टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए संदीप के 47, पवन के 32, आर्यन के 38 एवं अभिराज के 21 रनो के बदौलत छौराही टीम को निर्धारित 30 ओवरों में 6 विकेट के नुक़सान पर 198 रनो का लक्ष्य दिया। जवाब में उतरी पिछले दो मैचों की विजेता छौराही की टीम महज़ 24 ओवरों में 140 रनो पर सिमट गई और यह मैच गढ़पुरा ने 57 रनो से छौराही को पराजित कर दिया। छौराही की ओर से अजीत सहगल ने सर्वाधिक 39 रन बनायें। गेंदबाज़ी में अभिराज ने तीन और प्रियांशु ने दो विकेट झटका। गढ़पुरा के कप्तान अभिराज को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें मेन ऑफ़ दि मैच दिया गया।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment