Loading Now
×

किशनगंज लीग:-एसवाईसीसी जूनियर ने रुइधासा लायंस को 4 विकेट से जीता।

Khelbihar.com

Kishanganj: जिला क्रिकेट संघ किशनगंज द्वारा आयोजित जिला लीग का आज ए डिवीजन का मुकाबला रुइधासा लायंस बनाम एसवाईसीसी जूनियर के बीच 30-30ओवर का खेला गया ।

जिसमें रुद्रासा लायंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 विकेट खोकर 159 रन बनाए जिसमें आसिफ ने 63 और इंतजार आलम ने 20 रनों का योगदान दिया वही एसवाईसीसी जूनियर की ओर से गेंदबाजी करते हुए बादशाह ने चार विकेट और साकिब अंसारी ने दो विकेट झटके।

159 रन का लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसवाईसीसी जूनियर ने 27.1 ओवर में 6 विकेट खो कर हासिल कर लिया जिसमें फ़ैज़ ने 52 और बादसाह ने42 रन का योगदान दिया वही रुइधासा लायंस की ओर से बौलिंग करते हुए कैफ ने 2 विकेट और शकील ने एक विकेट हासिल किया 42 रन और 4 विकेट लेने वाले बादशाह को मैन ऑफ द मैच चुना गया आज के अम्पायर थे गणेश का और रागीब स्कोरर फैज़ान। कन्वेनर बीर रंजन

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment