Loading Now
×

सीके नायडू U-23 : बिहार ने सिक्किम को 231 पर समेटा,

Khelbihar.com

पटना : कर्नल सीके नायडू क्रिकेट अंडर-23 क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतर्गत पुडुचेरी के खिलाफ शुक्रवार से शुरू मैच में मेजबान बिहार की स्थिति खराब है। पहले दिन के खेल समाप्ति के समय बिहार ने पांच विकेट 92 रन पर खो दिये और पुडुचेरी से पहली पारी के आधार पर 139 रन पीछे है। पुडुचेरी ने अपनी पहली पारी में 231 रन बनाये हैं।

राजधानी के मोइनुल हक स्टेडियम में शुरू इस मैच में बिहार ने टॉस जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। पुडुचेरी ने पहले बैटिंग करते हुए सतीश जानगीर (53 रन) और सिदाक सिंह (54 रन) के अर्धशतकों की मदद से 231 रन बनाये। इन दोनों के अलावा मणिकंदन ने 15, जार्ज ने 25, पारस ने 35, साई ने 22 रन बनाये। बिहार की ओर से विकास झा ने 43 रन देकर चार, प्रशांत कुमार सिंह ने 44 रन देकर दो, सचिन कुमार सिंह ने 72 रन देकर दो, अपूर्वा आनंद ने 55 रन देकर एक, शकीबुल गणि ने 11 रन देकर एक विकेट चटकाये।

बिहार की पारी की शुरुआत काफी खराब रही। अपना पहला मैच खेल विश्वजीत गोपाला मात्र 2 रन बना कर आउट हो गए। एक छोर पर जहां प्रणव सिंह जमे रहे वहीं दूसरे बल्लेबाज एक-एक पवेलियन लौटते गए। शकीबुल गणि ने 12, विभूति भास्कर ने 7, उत्कर्ष भास्कर ने 8 रन बनाये। पहले दिन की खेल समाप्ति के कुछ क्षण पहले प्रणव सिंह 54 रन बना कर आउट हो गए। खेल समाप्ति के समय स्कोर 5 विकेट पर 92 रन हैं और क्रीज पर प्रशांत कुमार सिंह बिना खाता खोले जमे हैं।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment