Loading Now
×

विक्की के घातक गेंदबाजी 7 विकेट से मगध सीसी अरवल जिला क्रिकेट लीग के फाइनल में

अरवल 29 जनवरी: जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में झुनाठी खेल मैदान पर चल रहे रुबन कप जिला क्रिकेट लीग में शनिवार को पहला सेमीफाइनल मुकाबले में विक्की के शानदार 7 विकेट के बदौलत मगध क्रिकेट क्लब ने रामा क्रिकेट क्लब को 46 रनों से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया है।

आज सुबह मगध के कप्तान शम्भू ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। निर्धारित 30 ओवर में मगध ने 5 विकेट खोकर 171 रनों का स्कोर खड़ा किया। मगध की ओर से विकाश ने 43, आयुष ने 35, विक्की ने 33 तथा इरतज़ा ने 27 रनों के योगदान दिया। अतिरिक्त के रूप में 15 रन बने। रामा की ओर से गेंदबाजी में छोटू ने 2 तथा माधव ने 1 विकेट हासिल किया। 2 खिलाड़ी रन आउट के रूप में आउट हुए।

जबाब में खेलने उतरी रामा की पूरी टीम 125 रन बनाकर आउट हो गयी। रामा की ओर से सुधांशु ने 45, आदित्या ने 36 तथा माधव ने 15 रन बनाए। अतिरिक्त के रूप में 12 रन बने। गेंदबाजी में विक्की ने 4 ओवर में 15 रन देकर शानदार 7 सफलता हासिल की। उसके अलावा आयुष तथा कप्तान शम्भू ने 1 – 1 सफलता दिलवाई।

आज के मैच में आलोक कुमार एवं राम रमैया ने अंपायर तथा मुकेश ने स्कोरर की भूमिका निभाई। लीग का दूसरा सेमीफाइनल कल शांतिपुरम स्पोर्ट्स क्लब बनाम प्रभा देवी क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment