Loading Now
×

वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज से पहले भारतीय टीम के 8 सदस्य कोरोना पॉजिटिव

अहमदाबाद 03 फरवरी: वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज से पहले भारतीय टीम के लिए मुश्किल बढ़ती ही जा रही है। 6 फरवरी से भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज खेली जाएगी। उससे पहले टीम के कुल 8 सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। बुधवार को 7 और आज एक और सदस्य।

भारतीय टीम के बल्लेबाज शिखर धवन, ऋतुराज गायकवाड़ और श्रेयस अय्यर कोरोना पॉजिटिव हैं।जबकि स्टैंडबाई खिलाड़ियों में शामिल तेज गेंदबाज नवदीप सैनी को भी कोरोना है। इनके साथ ही सपोर्ट स्टाफ के तीन सदस्य को भी कोरोना ने अपने चपेट में है। आज टीम के एक और सदस्य अक्षर पटेल भी कोरोना पॉजिटिव हो गए है.

16 फरवरी से टी20 सीरीज की शुरुआत भी होनी है। ऐसे में भारतीय टीम के लिए बड़ी मुश्किल समय अब इन खिलड़ियों के जगह नई खिलाड़ियों का चयन किया जा सकता है। देखना है क्या कुछ नए चेहरे देखने को मिलेंगे या नहीं।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment