Loading Now
×

सीतामढ़ी जिला क्रिकेट लीग में स्टार ने बाजपट्टी को 156 रनों से हराया

सीतामढ़ी 12 मार्च: सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आज जानकी स्टेडियम मे 21वा दिन का मैच बाजपट्टी और स्टार के बीच खेला गया ।

जिसमे स्टार के कप्तान सौरभ कुमार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया।पहले बल्लेबाज़ी करते हुए स्टार ने 30ओवर में 256रन 8विकेट खोकर बनाए। जवाब में उतरी बाजपट्टी की टीम 30ओवर में 100रन बनाए । इस प्रकार स्टार ने यह मुकाबला156 रन से जीत लिया ।

आज के मैच का उदघाटन सी ई ओ श्याम किशोरे प्रसाद के द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया।आज के मैच के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार स्टार के सूरज भान को 84 रन बनाने के लिए श्री वीरेन्द्र भूषण ने प्रदान किया ।

आज के मैच का अंपायर अमरेश कुमार झा एवं अक्षय कुमार तथा स्कोरर नंदनी थी। और वही कन्वेनर विवेक कुमार मिश्रा के द्वारा मैच का संचालन कराया गया । इस अवसर पर पंकज कुमार सिंह उपस्थित रहे।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment