Loading Now
×

झारखण्ड इंटर डिस्ट्रिक अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में रांची ने पाकुड़ को हराया

लोहरदगा : झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित एवं लोहरदगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में चल रहे हैं अंतर जिला अंडर 16 टूर्नामेंट के ग्रुप सी का पहला मैच स्थानीय बीएस कॉलेज स्टेडियम में खेला गया। पहले मैच में रांची ने पाकुड़ को 199 रन के के विशाल अंतर से पराजित कर दिया।

निर्धारित 50 ओवर के मैच में टॉस जीतकर रांची ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 299 रन बनाया। रांची की ओर से आर्यन राज ने 57 रन विवेक कुमार ने 53 रन एवं योगेश भास्कर ने 44 रनों का योगदान दिया। पाकुड़ की और से अंकित कुमार मेहता ने 2 विकेट लिया।

जवाबी पारी खेलते हुए पाकुड़ की टीम 29.1 ओवरों में 10 विकेट के नुकसान पर 100 रन ही बना सकी। पाकुड़ की ओर से शिवम यस यादव ने 44 रन बनाया। रांची की ओर से गेंदबाजी करते हुए टियर्स कुमार ने 4 विकेट तथा अर्सलान फैजल ने चार विकेट लिया।

टियर्स कुमार को लोहरदगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष भास्कर दास गुप्ता ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया। इस अवसर पर मैच पर्यवेक्षक सुब्रतो घोष, अंपायर ओपी राय तथा मनोज कांजीलाल और स्कोरर गजेंद्र प्रसाद उपस्थित थे।कल का मैच: रांची बनाम गढ़वा।

Post Comment