राजकिशोर सिंह मेमोरियल इंटर स्कूल अंडर -14 क्रिकेट मे वीकेएस एकेडमी रेड विजयी
पटना : राजकिशोर सिंह मेमोरियल इंटर स्कूल अंडर -14 क्रिकेट टूर्नामेंट मे आज का मुकाबला वीकेएस एकेडमी रेड और एसएसआर एकेडमी के बीच खेला गया।
टॉस जीतकर विकेएस क़ी टीम पहले बल्लेबाजी करते हुई निर्धारित 25 ओवर मे 7 विकेट खोकर 198 रन बनाया जिसमे अभिनव 59 रन, राज 38 और चेतन्या ने 36 रन बनाया. गेंदबाजी मे ऋषव ने सबसे अधिक 2 विकेट झटके।
एसएसआर क़ी टीम 199 रनो के जबाब मे 23 ओवर मे 99 रन बनाकर ढेर हो गई. जिसमे आर्यन 21 रन, आयुष 12 रन बनाया। गेंदबाजी मे आवेश और नेहाल को 2-2 विकेट मिला।मैन ऑफ़ द मैच अभिनव को दिया गया।
Share News:



Post Comment