सुपर चैलेंजर अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट में यंग ब्वॉयज सीए विजयी
पटना। राजधानी पटना के क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार के ग्राउंड पर चल रहे सुपर चैलेंजर अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को खेले गए मैच में यंग ब्वॉयज सीए ने सीएबी टाइगर को 9 विकेट से पराजित किया।
सीएबी टाइगर ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करते हुए सभी विकेट खोकर 15.4 ओवर में 48 रन बनाये। जवाब में यंग ब्वॉयज सीए की टीम 13.4 ओवर में 1 विकेट पर 51 रन बना कर मैच जीत लिया। विजेता टीम के चंदन को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार राजेश जी ने प्रदान किया।
संक्षिप्त स्कोर
सीएबी टाइगर : 15.4 ओवर में 48 रन पर ऑल आउट प्रणव 21 रन, अतिरिक्त 15 रन, प्रियांशु 2/10, चंदन 2/5, कृष 2/7, आदित्य 2/7, श्रीकांत 1/15, रन आउट-1
यंग ब्वॉयज सीए : 13.4 ओवर में 1 विकेट पर 51 रन आर्यन 33 रन, अभि 10 रन,
Share News:



Post Comment