Loading Now
×

धमतरी जिले के अंडर-14 खिलाड़ियों का ट्रायल 25 सितंबर को पी.जी.कॉलेज क्रिकेट स्टेडियम में

धमतरी: छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा दिए गए निर्देशानुसार 25 सितंबर 22 को अंडर-14 मैचेज 2022 सत्र के लिए धमतरी जिला क्रिकेट टीम का ट्रायल पी.जी.कॉलेज क्रिकेट स्टेडियम में प्रात: 10.00 बजे से होगा।

धमतरी जिला के समस्त ड्यूज बॉल क्रिकेट खिलाडी पी.जी.कॉलेज क्रिकेट स्टेडियम में कार्यालय प्रभारी श्री जयंत बाबर के पास, पंजीयन करने तथा पजीकृत खिलाडियों से पंजीयन नवीनीकरण करने हेतु, 01 नवीन पासपोर्ट साइज़ फोटो, मूल जन्म प्रमाणपत्र, डिजिटली जन्म प्रमाणपत्र, मूल आधारकार्ड, मूल-निवास प्रमाणपत्र, 01, 2, 3, 4, व 5 वीं क्लास की मूल अंकसूची सहित, प्रात: 10 बजे से शाम 6.00 बजे के मध्य संपर्क कर सकते है  !

25 सितंबर 22 को पी.जी.कॉलेज क्रिकेट स्टेडियम में ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाडियों को सफ़ेद ड्रेस में स्वयं की कीट के साथ उपस्थित होना आवश्यक है ! ट्रायल में पहले फिटनेस टेस्ट किया जायेगा इसके बाद फील्डिंग,बेटिंग एवं गेंदबाजी का टेस्ट लिया जायेगा  ! धमतरी जिला क्रिकेट संघ के वरिष्ठ चयनकर्ताओं द्वारा चयन प्रकिया संपन्न होने के बाद चयनित 25 खिलाडियों के नामों की घोषणा की जाएगी।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment