Loading Now
×

संजू सैमसन की कप्तानी मे भारत ए ने न्यूजीलैंड-ए को 106 रन से हराया

दिल्ली : भारत-ए ने तीसरे और आखिरी अनाधिकारिक वनडे में न्यूजीलैंड-ए को 106 रन से हरा दिया।कप्तान संजू सैमसन ने सबसे ज्यादा 54 रन की पारी खेली। वहीं, तिलक वर्मा ने 50 और शार्दुल ठाकुर ने 51 रन बनाए।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 49.3 ओवर में 284 रन बनाए।पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी रही। अभिमन्यू ईश्वरन और राहुल त्रिपाठी ने पहले विकेट के लिए 55 रनों की साझेदारी निभाई। अभिमन्यू 35 गेंदों में 39 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद राहुल त्रिपाठी भी 18 रन बनाकर पवेलियन चलते बने।

सैमसन 68 गेंदों में एक चौका और दो छक्के की मदद से 54 रन बनाकर आउट हुए। ऋषि धवन ने 46 गेंदों में 34 रन की पारी खेली, जबकि राज बावा चार रन बनाकर आउट हुए। शार्दुल ठाकुर ने आखिर में 33 गेंदों में चार चौके और तीन छक्के की मदद से 51 रन की आक्रामक पारी खेली

285 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम की शुरुआत भी अच्छी रही। चेड बोवेस और डेन क्लीवर ने पहले विकेट के लिए 52 रन जोड़े। हालांकि, इसके बाद कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका।

रचिन रवींद्र दो रन, मार्क चैपमैन 11 रन, रॉबर्ड ओडोनेल छह रन, टॉम ब्रूस 10 रन, माइकल रिप्पोन 29 रन बनाकर आउट हुए। लोगन वान बीक (6),  जैकब डफी (1) और मैथ्यू फिशर खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए। जो वॉकर एक रन बनाकर नाबाद रहे।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment