Loading Now
×

कूच बिहार अंडर -19 टीम के लिए ट्रायल 15 अक्टूबूर से पटना में

पटना : बिहार क्रिकेट संघ ने बीसीसीआई द्वारा आयोजित होने वाले कूच बिहार U-19 बहूदिवशीय टूर्नामेंट के बिहार टीम चयन  ट्रायल दिनांक 15 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक  आयोजित करने की घोषणा कर दी है।

ट्रायल कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी, नहर रोड, नहरपुरा, पटना में सुबह 9 AM से 5 PM तक होगा।सभी खिलाड़ियों को जिला संघ के द्वारा किए गए अनुशंसा के आधार पर ट्रायल में भाग लेने की अनुमति दी जाएगी।वही सभी जिला संघों से 6-6 खिलाड़ियों को ट्रायल में भाग लेने के लिए अनुशंसित किया जाएगा।

सभी जिला संघ खिलाड़ियों और उनके पिता के नाम तथा जन्म तिथि को Capital Letters में लिख कर अनुशंसित करने के लिए कहा गया है। ट्रायल में सभी खिलाड़ी कंप्यूटर कृत जन्म प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, अंतिम तीन वर्ष के विद्यालय का अंक पत्र, विद्यालय परित्याग प्रमाण पत्र/ Bonafide Certificate, PAN CARD & Cancel Cheque के साथ भाग लेंगे।वही बिनू मांकड़ ट्रॉफी के कैंप के सभी 62 खिलाड़ी सीधा कैंप में रिपोर्ट करेंगे।

तिथि वार जिला संघों का विवरण:

15/10/2022: वैशाली, मुजफ्फरपुर, सारण, सीवान, गोपालगंज, भोजपुर, बक्सर, जहानाबाद, गया।

16/10/2022: शिवहर, सीतामढी, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा।

17/10/2022: सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, कटिहार, किशनगंज, पूर्णिया, अररिया, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद।

18/10/2022: पटना, अरवल, मुंगेर, भागलपुर, बांका, जमुई, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण।

किसी भी प्रकार की जानकारी के ए के चंदन (मोबाईल नंबर: 9247924151) और अतुल कुमार सिंह (मोबाइल नंबर: 8789807983)पर संपर्क किया जा सकता है। उक्त जानकारी जिला क्रिकेट संघ के whasapp ग्रुप से प्राप्त हुआ है।

 

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment