Loading Now
×

टी-20 विश्व कप में एशिया चैंपियन श्रीलंका को नामीबिया ने हराया।

टी-20 विश्व कप के पहले ही मैच में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। भारत ,पाकिस्तान जैसे बड़े टीम को हराकर एशियाई चैंपियन बनी श्रीलंका क्रिकेट टीम को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 के अपने पहले ही मैच में नामीबिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में किसी भी एसोसिएट्स टीम का फुल मेंबर टीम के खिलाफ यह तीसरी बड़ी जीत है।

राउंड-1 के इस मुकाबले में नामीबिया ने रविवार को टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 163 रन का मामूली स्कोर बनाया जवाब में श्रीलंका की टीम 19 ओवर में 108 रन पर के स्कोर पर सिमट गई। श्रीलंका के लिए ये हार उसके विश्व कप के सफर पर ब्रेक लगा सकती है।ऐसे में अब देखना होगा कि श्रीलंका कैसे सुपर 12 में पहुंचता है।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment