Loading Now
×

9वीं राज्यस्तरीय सैम्बो प्रतियोगिता 2023 संपन्न।

पटना : गया के खेल भवन में आयोजित दो दिवसीय 9वीं राज्यस्तरीय सैम्बो प्रतियोगिता 2023 का समापन आज हुआ, जानकारी देते हुए बिहार सैंबो संघ के  महासचिव  विनय कुमार सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 26 से 27  सितंबर तक आयोजित थी । जिसमे बिहार के 28 जिले के 500 खिलाड़ियों ने सैंबो के दोनो विधा – स्पोर्ट्स सैंबों एवं कॉम्बैट सैंबो में अपने उम्र समूह एवं वर्ग भार  भाग लिया था ।
  समापन समारोह के मुख्य अतिथि क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रधानजी महानकर, बिहार प्रदेश क्रीड़ा भारती के संयोजक राजेश्वर राज, बीआईआईटी  के चेयरमैन अवधेश कुमार थे, उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा की खिलाड़ी देश के भविष्य है और हमारे राज्य के खिलाड़ी लगातर बेहतर परिणाम दे रहे है।

आज के खेल का परिणाम इस प्रकार है –

सीनियर पुरुष  
58 किग्रा वर्ग भार में उत्तम कुमार – स्वर्ण, पंकज कुमार – रजत एवं अभिमन्यु – कंस्य
64 किलोग्राम वर्ग भार में अमित कुमार राम – स्वर्ण पदक, किशोर कुमार यादव- रजत, एवं रामपूजन सहनी – कांस्य,
71 किलोग्राम वर्ग भार में अभिषेक शुक्ला – स्वर्ण पदक, विवेक सिंहा – रजत पदक, अमन कुमार – कांस्य
79 किलोग्राम वर्ग भर में, आशीष- स्वर्ण पदक, आलोक कुमार – रजत एवं सुधांशु प्रभात – कांस्य,
88 किग्रा में  राहुल कुमार – स्वर्ण, अभिजीत कुमार – रजत एवं अस्मित कुमार – कांस्य
+88 किग्रा भार में दीपू सिंह – स्वर्ण, गौतम कुमार – रजत एवं नीरज कुमार – कांस्य पदक
सीनियर महिला स्पोर्ट्स सैंबों -50 किग्रा में
छोटी कुमारी – स्वर्ण पदक, कौशल्या कुमारी – रजत एवं स्नेहा सिंह – कांस्य पदक
59 किग्रा –
नूतन कुमारी – स्वर्ण पदक, शगुफी परवीन – रजत एवं अर्चना कुमारी – कांस्य पदक
सीनियर महिला कॉम्बैट विधा
50 किग्रा में
सोनी राज – स्वर्ण पदक
दिव्या कुमारी – रजत एवं दिशा – कांस्य
54 किग्रा में
अभिलाषा कुमारी – स्वर्ण पदक, राधा – रजत एवं अनुजा कुमारी – कांस्य पदक
65 किग्रा महिला वर्ग में
मंजू कुमारी – स्वर्ण, रिचा कुमारी -रजत  एवं विनीता कांस्य पदक प्राप्त की ।
इस प्रतियोगिता का  ओवर ऑल चैंपियन कटिहार एवं उप विजेता  के रूप में भागलपुर रहा । इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन में   आयोजन समिति के अध्यक्ष अमरनाथ मेहरवार, विजय कुमार, विवेक भारद्वाज, भोरिक सिंह,का अहम योगदान रहा  ।  उक्त जानकारी  मिडिया प्रभारी सावंत कुमार रवि ने दिया ।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment