Loading Now
×

देवघर जिला क्रिकेट लीग में मां मनसा सीसी रेड ने डीसीए रेड को 8 विकेट से हराया

देवघर : जिला क्रिकेट एसोसिएशन का सत्र 2023 /2024 के मैच रवि ठाकुर मेमोरियल सुपर डिवीजन लीग मैच का आज दूसरा मैच जसीडीह के चटर्जी गार्डन में डीसीए रेड बनाम मां मनसा क्रिकेट क्लब रेड के बीच खेला गया।आज के मैच में मां मनसा क्रिकेट क्लब रेड ने डीसीए रेड को 8 विकेट से हरा दिया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए डीसीए रेड की पूरी टीम 24 ओवर दो गेंद में सभी विकेट होकर 111 रन ही बना सकी।डीसीए रेड के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए महादेव रावत में 55 गेंद खेल कर तीन चौको दो छक्के की मदद से 46 रन और अविनाश कुमार ने 23 गेंद खेल कर दो चौका की मदद से 12 रन बनाएं।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मां मनसा क्रिकेट क्लब रेड ने 14 ओवर चार गेंद में दो विकेट खोकर 113 रन बनाकर जीत हासिल कर लिया।मां मनसा क्रिकेट क्लब रेड के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए रिकी शर्मा ने 50 गेंद में 9 चोको एक छक्के की मदद से 55 रन अक्षोद सिंह ने 15 गेंद खेलकर तीन चौका की मदद से 16रन बनाया।डीसीए रेट के तरफ से गेंदबाजी करते हुए अनिल झा ने एक विकेट लिया।आज के मैच में अंपायर की भूमिका में अभिषेक कुमार और सोनू गुप्ता थे और स्कोर की भूमिका में शैलेश कुमार।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment