Loading Now
×

बीसीए प्रवक्ता संजीव कु.मिश्र ने केरल रणजी टीम को श्रीमद्भगवद्गीता  व पुष्पगुच्छ भेंट कर किया स्वागत

पटना, 23 जनवरी। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) के मुख्य प्रवक्ता तथा पटना हाई कोर्ट के अधिवक्ता संजीव कुमार मिश्र ने केरल  रणजी टीम के खिलाड़ियों का पटना के जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर श्रीमद्भगवद्गीता और पुष्प गुच्छ सप्रेम भेंट कर शानदार स्वागत किया।
उन्होंने केरल रणजी टीम के सदस्य व आईपीएल खिलाड़ी श्रेयस गोपाल, सचिन बेबी समेत सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनकी आगवानी की और उन सबों का बारी-बारी से अभिनंदन किया। श्री मिश्र के साथ बीसीए की ओर स्वागत करने वालों में केरल टीम के लोकल मैनेजर रुपक कुमार, प्रदेश भाजपा नेता सरदार हरजीत सिंह तथा परशुराम शर्मा मुख्य रूप से शामिल थे।
बीसीए के मुख्य प्रवक्ता संजीव कुमार मिश्र ने कहा कि मेजबान बिहार के साथ केरल टीम का मैच 26 से 30 जनवरी तक पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में खेला जायेगा। उन्होंने कहा कि यह पहला अवसर पर बिहार की टीम इलीट ग्रुप में केरल जैसी टीम के साथ खेलने उतरेगी। मैच की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दोनों टीमों के खिलाड़ियों के लिए आकर्षक प्लेयर स्टैंड बनाया गया है।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment