Loading Now
×

प्रथम दीन दयाल मेमोरियल अंडर-16 क्रिकेट में पंकज क्रिकेट सेंटर विजयी

पटना : प्रथम दीन दयाल मेमोरियल u16 प्राइज मनी क्रिकेट टूर्नामेंट ने मगध पैंथर गया और पंकज क्रिकेट सेंटर मुज़्ज़फ़्फ़रपुर के बोच मैच खेला गया जिसमे पंकज क्रिकेट सेंटर की टीम ने मगध पैंथर को 7 विकेट से हराया।

मैच के पहले टॉस मगध पैंथर की टीम ने जीता और पहले बल्लेबाज़ी करने का निर्णय लिया। खराब शुरुआत के कारण पूरी टीम 120 रनो पर सिमट गए।प्रीतम ने 19रन राहुल ने 16 रनो का योगदान दिया / रिशांक ने 3 वही सौरव ने 1 विकेट झटके।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंकज क्रिकेट की टीम ने 14 ओवर में 7 विकेट रहते मैच जीत लिया।आयुष गुप्ता ने 61 रन बनाए , शिवम् ने 25 रनो का योगदान दिया। अतिरिक्त के रूप में 19 रन आये।रितेश ने 3 विकेट झटके।

आयुष गुप्ता को उनके शानदार खेल के लिए दिनेश कुमार ने मन ऑफ़ दी मैच का पुरस्कार प्रदान किया।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment