पटना जिला बॉल बैडमिंटन टीम के खिलाड़ी सम्मानित
बाढ़ : पटना में संपन्न हुए 30वीं बिहार राज्य सब जूनियर बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप के बालक वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले पटना जिला बॉल बैडमिंटन टीम के खिलाड़ियों को बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष -सह- बिहार विधान परिषद सदस्य प्रो.नवल किशोर यादव एवं बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के संरक्षक पवन कुमार केजरीवाल ने सम्मानित किया।

इस अवसर पर राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर,पटना जिला बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव डॉ.अरुण दयाल,संजीव कुमार सिन्हा,समाजसेवी अवधेश कुमार उपस्थित थे।
बालक वर्ग के सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है – प्रिंस कुमार ( कप्तान ),प्रिंस राज, अभिषेक कुमार, शिवम कुमार, अंश कुमार, अमन कुमार, प्रियांशु कुमार, रितेश कुमार, ऋतुराज कुमार, कृष्ण मोहन पंडित।
Share News:



Post Comment