Loading Now
×

स्कूल गेम्स क्रिकेट अंडर -19 : सीतामढ़ी ने वेस्ट चम्पारण को 38 रनों से हराया

गया : जिला खेल पदाधिकारी द्वारा आयोजित U-19 स्कूल गेम्स(गया) मे आज का पहला मैच वेस्ट चम्पारण बनाम सीतामढ़ी के बीच खेला गया जिसमे सीतामढ़ी के कप्तान वैभव ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

जिसमे सीतामढ़ी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर मे 83 रन बनाए जिसमे राघव आर्य ने धुआधार 26 रन बनाए वैभव ने भी 26 रन की पारी खेली और प्रियाशु ने 10 रन का योगदान दिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टचम्पारन की टीम महज 45 रन ही बना सकी और ये मुकाबला 38 रन से हार गयी | गेंदबाजी करते हुए वैभव और रंजन ने सर्वधिक 2-2 विकेट लिये वही राघव, शायान और प्रियांशु ने 1-1 विकेट झटका। मैच का मैन ऑफ द मैच वैभव मिश्रा को चुना गया।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment