Loading Now
×

पश्चिमी चंपारण जिला क्रिकेट लीग में द्रोणाचार्य क्रिकेट क्लब 2 विकेट से जीता

पश्चिमी चंपारण : जिला क्रिकेट लीग 2024-25 मे आज का मैच द्रोणाचार्य क्रिकेट क्लब और विद्यार्थी क्रिकेट क्लब मैनाॅटार के बीच बडा रमना स्थित अभिमन्यु क्रिकेट क्लब के मैदान पर खेला गया।

विद्यार्थी क्रिकेट क्लब मैनाटार के कप्तान शिवशंकर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया‌ विद्यार्थी क्रिकेट क्लब की ओर से आदित्य ने 55 रन बनाये और मिथुन ने 45 रन बनाए और पूरी टिम 154 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गई द्रोणाचार्य क्रिकेट क्लब के तरफ से आयुष ने 8 ओवर 24 रन देकर 3 और अभिजीत ने 7 ओवर 34 रन देकर 2 विकेट लिए।

जवाब में उतरी द्रोणाचार्य क्रिकेट क्लब के तरफ से सुमंगल ने 56 रन बनाए और राजन ने 12 रन बनाए द्रोणाचार्य ने 155 रन बना कर 2 विकेट से जीत हासिल कर ली विद्यार्थी क्रिकेट क्लब की तरफ से आदित्य,शिवशंकर,मिथुन और नज़ीद ने 2-2 विकेट लिए और आज का मैन ऑफ द मैच सुमंगल कुमार को दिया गया।

कल का मैच महाराजा क्रिकेट क्लब और विद्यार्थी क्रिकेट क्लब मैनाॅटार के बीच बड़ा रमना स्थित अभिमन्यु क्रिकेट क्लब मैदान पर खेला जाएगा।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment