रोहतास जिला क्रिकेट लीग में तरुण ने जड़ा तूफानी 36 गेंदों में नाबाद 119 रन
रोहतास : आज दिनांक 14/12/2024 सुनील ज्वाला जिला क्रिकेट लीग (A डिवीजन)10 वा का मैच एसपी जैन कॉलेज ग्राउंड में खेला गया ।
आज का मैच रोहतास इलेवन बनाम सुनील ज्वाला क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया, जिसमें रोहतास इलेवन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया और सुनील ज्वाला क्रिकेट अकादमी को मात्र 29.5 ओवर में 172 के स्कोर पर ऑल आउट कर दिया ।

जिसमें सुनील ज्वाला क्रिकेट अकादमी के तरफ से सर्वाधिक रन पवन ने 61 बाल खेल कर 62 रन बनाएं और रितेश आर्य ने 40 बॉल खेलकर मात्र 29 रन बनाएं । रोहतास इलेवन की ओर से नंदकिशोर ने 6 ओवर में 37 रन देकर 3 विकेट प्राप्त किया और राजकिशोर ने 6 ओवर में 32 रन देकर दो विकेट प्राप्त किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी रोहतास इलेवन की टीम के तरफ से तरुण कुमार ने 36 बॉल खेलकर नवाद 119 रन बनाया और गुलरेज ने 34 बॉल खेलकर 35 रन बनाया। सुनील ज्वाला के तरफ से रोशन ने 3 ओवर में 23 रन देकर 2 विकेट प्राप्त किया। मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए तरुण कुमार को आज का मैन ऑफ द मैच चुना गया ।
इस मैच में उपस्थित लोगो मे आर.डी.सी.ए , जॉइंट सेक्रेटरी मंटू कुमार कोषाध्यक्ष रोहन मिश्रा, मुख्य चयन कर्ता आजाद खान, संजु बाबा, साधन ,दिपक ,स्कोरर गोलु कुमार जबकि निर्णायक मंडली की ओर से राकेश कुमार और चन्दन कुमार उपस्थित रहे ।
Share News:



Post Comment