Loading Now
×

राघव प्रसाद मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में अर्जुना क्रिकेट क्लब ने बेतिया क्रिकेट क्लब को 6 विकेट से हराया।

मोतिहारी : राघव प्रसाद मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के 6 मैच में अर्जुना क्रिकेट क्लब ने बेतिया क्रिकेट क्लब को हराया।।
बेतिया क्रिकेट क्लब के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया‌.

बेतिया क्रिकेट क्लब की ओर आमोद 21 रन,और दिनेश ने 15 रनों का योगदान दिया और पूरी टीम 68/10 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गई ।।अर्जुना क्रिकेट के तरफ से गेंदबाजी करते हुए फजल साह 5 विकेट,कुंदन और प्रभात ने 2 विकेट लिए।।

जवाब में उतरी अर्जुना क्रिकेट क्लब के तरफ से आकाश 21रन, अभिषेक 14 रन और फजल साह 13* रनों का योगदान दिया।। अर्जुना क्रिकेट क्लब ने 8.5ओवर में 72/4 रन बनाकर 6 विकेट से जीत हासिल की।।
निर्णायक की भूमिका में राजबीर और दीपक के योगदान दिया।।आज का मैन ऑफ द मैच फजल साह को दिया गया।।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment