Loading Now
×

रॉयल क्रिकेट क्लब सिवान जिला सीनियर क्रिकेट लीग के फाइनल में

सिवान: जिला सीनियर क्रिकेट लीग के रोमांचक मुकाबले में रॉयल क्रिकेट क्लब ने स्पोर्ट्स क्लब को 4 विकेट से हरा कर सिवान सीनियर लीग के फाइनल में जगह बनाया।

मौलाना मजहरूल हक जिला क्रिकेट लीग सिवान (सीनियर डिवीजन )का मैरवा में आज 11/1/25 को पहले सेमीफाइनल स्पोर्ट्स क्लब बनाम रॉयल क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया । टॉस स्पोर्ट्स क्लब ने जीता और बैटिंग करने का फैसला किया। स्पोर्ट्स क्लब ने 30 ओवर के मैच में 6 विकेट पे 196 रन बनाएं। स्पोर्ट्स क्लब के तरफ़ से सबसे ज्यादा आदित्य 91 रन बनाएं। रॉयल क्लब के तरफ से रोहन ने 2 विकेट और आरिफ 2 ने विकेट लिये।

जवाब में खेलने उतरी रॉयल क्लब ने 28 ओवर में 6 विकेट पे 198 रन बना के 4 विकेट से मैच जीत लिया। रॉयल क्लब के शिवमणि ने 46 नॉट आउट रन बनाए और अखिल ने 41 रन का योगदान दिया । स्पोर्ट्स के तरफ से अबुल ने 2 विकेट झटके। स्पोर्ट्स के आदित्य को मैन ऑफ द मैच दिया गया ।

रॉयल क्रिकेट क्लब सिवान के सीनियर लीग के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी। दूसरा सेमीफाइनल प्रशासनिक कारणों से अब 12/1/25 के जगह पर अब 14/1/25 को कैफ क्रिकेट एकेडमी बनाम अनुभव क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला जाएगा। निर्णायक के भूमिका में सिवान संघ के अंपायर सोनू और अशरफ थे।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Previous post

ईस्ट चम्पारण जिला क्रिकेट लीग: यंग एलेवन क्रिकेट क्लब और कनौजिया क्रिकेट एकेडमी विजयी

Next post

मधेपुरा जिला क्रिकेट लीग में यंग स्टार क्रिकेट क्लब ने अजहर इलेवन क्रिकेट क्लब को 10 विकेट से हराया।

Post Comment