28वीं ज़िला ओपन एथलेटिक्स मीट में न्यू इक़रा चैंपियन
- (शिवम स्पोर्ट्स उप विजेता और एकता फिजिकल एकडेमी रनर विजेता घोषित)
सिवान : 28वीं सिवान जिला ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन ज़िले के राजेन्द्र स्टेडियम में किया गया जिसमें विभिन्न प्रखंडों से आये हुए 500 खिलाड़ियो ने हिस्सा लिया।
अंडर 12 आयु वर्ग से अंडर 32 आयु वर्ग में महिला-पुरुष वर्ग के खिलाड़ियों ने अपना जलवा दिखाया ।मुख्य अतिथि के रूप में शहर के प्रसिद्ध अधिवक्ता कबीर अहमद, अतिथि के रूप डाबर एजेंसी डायरेक्टर श्री शिवनाथ प्रसाद, वेटलिफ्टिंग के सचिव श्री प्रेम माथुर एवं प्रसिद्ध व्यवसायी श्री सरवर आलम की उपस्तिथि में।
ज़िला एथलेटिक्स संघ के उपाध्यक्ष श्री पदम बिलोचन गिरी के नेतृत्व में पूरे कार्यक्रम का आयोजन तकनीकी निदेशक विनय कुमार, गोपालगंज ज़िला सचिव श्री दिलीप कुमार, राष्ट्रीय महिला कोच पूजा कुमारी, ऑफिस सर्वेश रंजन, शिवम कुमार, विवेक कुमार, श्री कृष्णा कुमार राम, शिक्षक रमेश कुमार पांडेय, शिक्षक श्री शाह आज़म, मो.हमीदुद्दीन, अभिमन्यु कुमार, ओमकार नाथ तिवारी, सुभाष कुमार, अंकेश कुमार, श्री भानु पांडेय वोलेंटियर ऑफिसियल श्री शिवदयाल, रमेश पांडेय, मो.नूरुद्दीन, मो. हेशामुद्दीन के द्वारा सम्पन्न किया गया ।

ज़िला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष श्री डॉ के. एहतेशाम अहमद ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दिया और उम्मीद जताया कि आगामी 12 जुलाई से होने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में ज़िले का प्रदर्शन इस बार ज्यादा बेहतर होगा ।
ज़िला सचिव डॉ आमिर ने बताया कि खिलाड़ियो को अंको एवं प्रदर्शन के आधार पर रिजल्ट बनाया गया हैं ।

तथा प्रथम एवं दृतिय आने वाले खिलाड़ी राज्य प्रतियोगिता हेतु चुने जाएंगे तथा जो खिलाड़ी सरकार द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कैम्प में ट्रेनिंग ले रहे है उनके प्रदर्शन के आधार पर उनकी इंट्री सीधा राज्य प्रतियोगिता हेतु कराई जाएगी ।
डॉ आमिर ने बताया कि योग्यता अनुसार रिजल्ट इस प्रकार है ।
जिसमे क्रमशः अंडर 12 आयु वर्ष के 60 मीटर दौड़ में
आर्यन कुमार- गोल्ड मेडल विज्ञानानंद,
अभय कुमार सिल्वर मेडल- न्यू इक़रा,
शाहबाज खान- सिल्वर मेडल एकता फिजिकल ने
प्राप्त किया ।
80 मीटर दौड़ में अयान अली गोल्ड मेडल, जाइम कमाल सिल्वर मेडल,
सयैद ज़फ़र मेहंदी ने ब्रॉन्ज़ मेडल सभी न्यू इक़रा ने प्राप्त किया ।
लॉन्ग जम्प इवेंट में क्रमशः कुणाल कुमार गोल्ड मेडल न्यू इक़रा, अभिषेक कुमार सिल्वर मेडल विज्ञानानंद, सैफ़ अली ब्रॉन्ज़ मेडल एकता फिजिकल ने प्राप्त किया ।
बॉल थ्रो इवेंट में रफी अहमद गोल्ड मेडल एकता फिजिकल,
मो. आरिश अंसारी सिल्वर मेडल न्यू इक़रा, आदित्य कुमार ब्रॉन्ज़ मेडल न्यू इक़रा ने प्राप्त किया ।
जेवलिन थ्रो इवेंट में क्रमशः प्रतीक कुमार गिरी गोल्ड मेडल विज्ञानानंद, आतिफ़ बिन नूर अंसारी सिल्वर मेडल न्यू इक़रा,
अब्दुल्ला अशरफ़ ब्रॉन्ज़ मेडल न्यू इक़रा ने प्राप्त किया ।
अंडर 14 आयु वर्ष के ट्रायथलॉन ए इवेंट में हिमांशु कुमार यादव गोल्ड मेडल वातायन, आर्यन राज सिल्वर मैडल विज्ञानानंद, दिव्यांश दुबे ब्रॉन्ज़ मेडल विज्ञानानंद ने प्राप्त किया ।
अंडर 14 आयु वर्ष के ट्रायथलॉन बी इवेंट में क्रमशः
अर्पित सिन्हा गोल्ड मेडल के.के.आर. अकेडमी,
आदित्य राज सिल्वर मेडल के.के.आर. अकेडमी,
पिंटू कुमार ब्रॉन्ज़ मेडल विज्ञानानंद ने प्राप्त किया
अंडर 14 आयु वर्ष के ट्रायथलॉन सी. इवेंट में क्रमशः रंजीत कुमार पाल गोल्ड मेडल शिवम स्पोर्ट्स, प्रशांत कुमार सिल्वर मेडल द्रोणाचार्य स्पोर्ट्स, शिवम कुमार ब्रॉन्ज़ मेडल विज्ञानानंद ने प्राप्त किया।
अंडर 16 आयु वर्ग में बालक वर्ग के 60 मीटर दौड़ में क्रमशः संदीप यादव गोल्ड मेडल शिवम स्पोर्ट्स, पंकज कुमार साह सिल्वर मेडल द्रोणाचार्य स्पोर्ट्स, अभिरंजन कुमार ब्रॉन्ज़ मेडल शिवम स्पोर्ट्स ने प्राप्त किया ।
अंडर 16 आयु वर्ष में बालक वर्ग के 80 मीटर दौड़ में अभिरंजन कुमार गोल्ड मेडल शिवम स्पोर्ट्स, साहिल हुसैन सिल्वर मेडल, अंकित कुमार ब्रॉन्ज़ मेडल सरस्वती विद्या मंदिर ने प्राप्त किया ।
अंडर 16 आयु वर्ष में बालक वर्ग के लॉन्ग जम्प इवेंट में क्रमशः राजदीप सिंह गोल्ड मेडल के.के.आर स्पोर्ट्स, प्रियांशु कुमार सिंह सिल्वर मेडल वातायन स्कूल, यूसुफ शहज़ाद संघमित्रा स्कूल ने प्राप्त किया ।
अंडर 16 आयु वर्ष में बालक वर्ग के हाई जम्प इवेंट में क्रमशः अमन कुमार गोल्ड मेडल खेलकूद स्पोर्ट्स सिसवन,
आयुष कुमार यादव सिल्वर मेडल खेलकूद स्पोर्ट्स सिसवन,
यश कुमार गुप्ता ब्रॉन्ज़ मेडल शिवम स्पोर्ट्स ने प्राप्त किया ।
अंडर 16 आयु वर्ष में बालक वर्ग के जेवलिन थ्रो में क्रमशः गोल्डन प्रसाद गोल्ड मेडल विज्ञानानंद,
जिगर कुमार सिल्वर मेडल खेलकूद स्पोर्ट्स, अमन कुमार ब्रॉन्ज़ मेडल वातायन स्कूल ने प्राप्त किया ।
अंडर 18 आयु वर्ष में बालक वर्ग के 400 मीटर दौड़ में क्रमशः
श्याम कुमार शर्मा गोल्ड मेडल बड़हरिया ब्लॉक, रियाज़ अंसारी सिल्वर मेडल शिवम स्पोर्ट्स,
रितेश कुमार ब्रॉन्ज़ मेडल द्रोणाचार्य स्पोर्ट्स ने प्राप्त किया।
अंडर 18 आयु वर्ष में बालक वर्ग के हाई जम्प में क्रमशः
मुजम्मिल हुसैन गोल्ड मेडल एकता फिजिकल,
रितिक साह सिल्वर मेडल संदीप स्पोर्ट्स,
मनीष कुमार ब्रॉन्ज़ मेडल द्रोणाचार्य स्पोर्ट्स ने प्राप्त किया ।
अंडर 18 आयु वर्ष में बालक वर्ग के 1000 मीटर दौड़ में क्रमशः
अनु कुमार शर्मा गोल्ड मेडल विवेक स्पोर्ट्स अकादेमी,
श्याम कुमार शर्मा सिल्वर मेडल बड़हरिया ब्लॉक,
रियाज़ अंसारी ब्रॉन्ज़ मेडल शिवम स्पोर्ट्स ने प्राप्त किया ।
अंडर 18 आयु वर्ष में बालक वर्ग के शॉट पुट में क्रमशः
अमन कुमार गोल्ड मेडल विज्ञानानंद स्कूल,
शाहिद जमान सिल्वर मेडल,
प्रिंस कुमार द्रोणाचार्य ने प्राप्त किया ।
अंडर 20 आयु वर्ष में बालक वर्ग के 100 मीटर में क्रमशः
प्रवीण कुमार गोल्ड मेडल शिवम स्पोर्ट्स, सुधांशु कुमार सिल्वर मेडल शिवम सपोर्ट, मो.सरफ़राज़ ब्रॉन्ज़ मेडल संदीप स्पोर्ट्स ने प्राप्त किया ।
अंडर 20 आयु वर्ष में 400 मीटर दौड़ में फिरोज़ अली गोल्ड मेडल संदीप स्पोर्ट्स,
पवन कुमार चौरसिया सिल्वर मेडल खेलकूद स्पोर्ट्स, आदित्य कुमार ब्रॉन्ज़ मेडल द्रोणाचार्य स्पोर्ट्स ने प्राप्त किया ।
अंडर 20 आयु वर्ष में बालक वर्ग के लॉन्ग जमा इवेंट में कृष्णा कुमार गोल्ड मेडल पचरुखी ब्लॉक, शोहराब अंसारी सिल्वर मेडल एकता फिजिकल, मो.हेशामुद्दीन ब्रॉन्ज़ मेडल बड़हरिया ब्लॉक ने प्राप्त किया ।
अंडर 23 आयु वर्ष में बालक वर्ग के 100 मीटर दौड़ में क्रमशः
शिवम कुमार गोल्ड मेडल, पिंटू कुमार सिल्वर मेडल, मनखुश कुमार राम ब्रॉन्ज़ मेडल प्राप्त किया ।
अंडर 23 आयु वर्ष में बालक वर्ग के 400 मीटर दौड़ में क्रमशः
रमेश पांडेय गोल्ड मेडल,साहिल अली सिल्वर मेडल,
अभिषेक कुमार ब्रॉन्ज़ मेडल प्राप्त किया ।
अंडर 23 आयु वर्ष में बालक वर्ग के 5000 मीटर दौड़ में क्रमशः
शेषनाथ साह गोल्ड मेडल,
मनखुश कुमार राम सिल्वर मेडल,
राजन महतो ब्रॉन्ज़ मेडल प्राप्त किया ।
अंडर पुरूष आयु वर्ग के 100 मीटर दौड़ में क्रमशः राहुल कुमार गोल्ड मेडल, गुड्डू रजक सिल्वर मेडल, सचिन कुमार मांझी ब्रॉन्ज़ मेडल प्राप्त किया ।
वही बालिका वर्ग के खिलाड़ियो में मेडल प्राप्त करने वाली क्रमशः
अंडर 12 आयु वर्ष में 80 मीटर दौड़ में क्रमशः रोशनी कुमारी गोल्ड मेडल,
झलक कुमारी सिल्वर मेडल, आरजू परवीन ब्रॉन्ज़ मेडल सभी आंदर ब्लॉक् ने प्राप्त किया ।
अंडर 12 आयु वर्ष में जेवलिन थ्रो इवेंट में दौड़ में क्रमशः
आएशा अब्दुल रहमान गोल्ड मेडल,
निहारिका कुमारी सिल्वर मेडल,
सफ़िया कैंसर ब्रॉन्ज़ मेडल
(सभी न्यू इक़रा) ने प्राप्त किया ।
अंडर 14 आयु वर्ष की ट्रायथलॉन ए इवेंट में क्रमशः
सलोनी वर्मा गोल्ड मेडल एकता फिजिकल,
अंजली कुमारी सिल्वर मेडल न्यू इक़रा,
सफ़ा फ़ातमा ब्रॉन्ज़ मेडल बड़हरिया ब्लॉक ने प्राप्त किया ।
अंडर 14 आयु वर्ष की ट्रायथलॉन बी इवेंट में क्रमशः
संगीता कुमारी गोल्ड मेडल आंदर ब्लॉक,
सूफी खातून सिल्वर मेडल एकता फिजिकल,
श्रेया सिंह ब्रॉन्ज़ मेडल न्यू इक़रा ने प्राप्त किया ।
अंडर 14 आयु वर्ष की ट्रायथलॉन सी इवेंट में क्रमशः
सलोनी कुमारी गोल्ड मेडल के. के. आर सपोर्ट,
वंदना कुमारी सिल्वर मेडल खेल कूद स्पोर्ट्स,
शालू कुमारी आंदर ब्लॉक ने प्राप्त किया ।
अंडर 16 आयु वर्ष के 60 मीटर दौड़ में क्रमशः मनीषा कुमारी गोल्ड मेडल,
लवली कुमारी सिल्वर मेडल, शिवानी कुमारी ब्रॉन्ज़ मेडल सभी आंदर ब्लॉक ने प्राप्त किया ।
600 मीटर दौड़ में क्रमशः
तासु कुमारी यादव गोल्ड मेडल,
दुर्गावती कुमारी सिल्वर मेडल, चांदनी कुमारी ब्रॉन्ज़ मेडल सभी आंदर ब्लॉक ने प्राप्त किया ।
अंडर 18 आयु वर्ष में 100 मीटर दौड़ में क्रमशः आयुषु कुमारी गोल्ड मेडल लकड़ी दरगाह,
सिमरन कुमारी सिल्वर मेडल बसंतपुर,
प्रीति लवली ब्रॉन्ज़ मेडल एकता फिजिकल ने प्राप्त किया ।
अंडर 18 आयु वर्ष में 400 मीटर दौड़ में क्रमशः
मनीषा कुमारी गोल्ड मेडल लकड़ी दरगाह,
गुंजा कुमारी सिल्वर मेडल शिवम स्पोर्ट्स,
निशा कुमारी ब्रॉन्ज़ मेडल लकड़ी दरगाह ने प्राप्त किया ।
अंडर 18 आयु वर्ष में हाई जम्प इवेंट में क्रमशः सुहानी परवीन गोल्ड मेडल,
पलक कुमारी सिल्वर मेडल एकता फिजिकल,
सोनाली कुमारी ब्रॉन्ज़ मेडल सिसवन ब्लॉक ने प्राप्त किया ।
अंडर 20 आयु वर्ष के 100 मीटर दौड़ में क्रमशः काजल कुमारी गोल्ड मेडल हसनपुरा ब्लॉक,
मुस्कान कुमारी खेलकूद स्पोर्ट्स,
रौनक जहाँ ब्रॉन्ज़ मेडल बड़हरिया ब्लॉक ने प्राप्त किया ।
अंडर 20 आयु वर्ष के 100 शॉट पुट इवेंट में क्रमशः
अलका सिंह गोल्ड मेडल विज्ञानानंद,
निकेता कुमारी सिल्वर मेडल शिवम स्पोर्ट्स, ने प्राप्त किया ।
प्रतियोगिता के समापन पर ज़िले प्रसिद्ध व्यवसायी श्री शिवनाथ प्रसाद एवं श्री सरवर आलम ने खिलाड़ियो को मेडल पहना कर सम्मानित किया वही सभी तकनीकी ऑफिसियल कोअधिवक्ता कबीर अहमद ने ऑफिसियल सर्टिफिकेट एवं स्मृति चिन्ह दे कर सम्मानित किया ।
सभी खिलाड़ियो के मेडल एवं उनसे प्राप्त अंको के आधार पर प्रतियोगिता के विजेता की घोषणा ज़िला सचिव डॉ आमिर ने किया ।



Post Comment