Loading Now
×

पूर्णिया जिला सब जूनियर क्रिकेट लीग में पीडीसीसीडी विजयी

पूर्णिया:  जिला क्रिकेट सब जूनियर लीग में एमएमएमसीसी के कैप्टन आनंद राय ने ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और पूरी टीम 14.4 ओवर में 47 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। कोई भी खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका।

पीडीसीसीडी की ओर से गेंदबाजी करते हुए नसीम ने तीन, शिवम आकांश और गुलजार ने दो-दो विकेट लिए। वही पीडीसीसीडी ने 48 रनों का पीछा करते हुए महज सात ओवर में एक विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया।

गुलजार ने 11और शिवम ने 15 रन बनाऐ। अतिरिक्त का योगदान 16 रनों का रहा। शानदार खेल के बदौलत सलमान ने मैन ऑफ़ थे मैच का पुरस्कार जीता। वहीं निर्णय के भूमिका में जितेंद्र कुमार और नईम थे। स्कोरर की भूमिका में शिवम और सत्यम ने निभाया।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment