Loading Now
×

ईस्ट चम्पारण सीनियर डिवीज़न जिला क्रिकेट लीग में रक्सौल क्रिकेट एकेडमी रेड विजयी

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित सत्यदेव प्रसाद चौधरी स्मृति सीनियर डिवीज़न जिला क्रिकेट लीग ग्रुप ए का मैच स्थानीय स्पोर्ट्स क्लब में ढाका क्रिकेट क्लब और रक्सौल क्रिकेट एकेडमी रेड के बीच हुआ।

टॉस जीत कर ढाका ने 124 रन बनाया ।ढाका की ओर से गुलशन 43 नॉट आउट रहे रक्सौल के तरफ़ से संजय,आदर्श और रवि ने 2-2 विकेट लिए ।

जबाब में खेलने उतरी रक्सौल की टीम महज 20 ओवर में 126 रन बनाकर मैच जीत लिया ।ढाका की ओर से सौरभ ने 4 विकेट और आज़म ने दो विकेट लिए ।मैन आफ़ द मैच रक्सौल के गौहर अंसारी को स्पोर्ट्स क्लब उप सचिव शंभु यादव ने दिया ।

अंपायर की भूमिका में कुमार राज और तैयब हुसैन थे ।मैन ऑफ़ द मैच के प्रायोजक एम एस स्पोर्ट्स अरेराज,और क्लासिक स्पोर्ट्स मोतिहारी थे

मौक़े पर प्रभाकर जायसवाल ,बसंत कुमार,अमित कुमार सेन,विजय कुमार, रितेश श्रीवास्तव ,रवि कुमार चुटुन , अय्याज अहमद ,रवि राज ,संत कुमार,सुबोध कुमार,विश्वनाथ प्रसाद,फ़ैसल गनी आदि उपस्थित थे !इसकी जानकारी मधुरेन्द्र सिंह लीग सयोजक ने मीडिया को दिया

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment