प्रवीण चंद्रवंशी मेमोरिल स्कूल क्रिकेट : बसावन पार्क क्रिकेट अकादमी और ट्रैम्फेंट सीए सेमीफाइनल में
पटना, 24 अप्रैल। सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के तत्वावधान में खेले जा रहे रंगकर्मी प्रवीण चंद्रवंशी मेमोरियल अंडर-13 स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में जीत हासिल कर बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी और ट्रैम्फेंट क्रिकेट एकेडमी नेसेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की।
स्थानीय कृ्ष्णा क्रिकेट ग्राउंड पर शुक्रवार यानी 24 अप्रैल को खेले गए क्वार्टरफाइनल मुकाबले में बसावन पार्क ने 26 रन से जीत दर्ज किया। दूसरे क्वार्टरफाइनल में ट्रैम्फेंट क्रिकेट एकेडमी ने 28 रन से एके क्रिकेट एकेडमी पर जीत दर्ज की।

पहले मुकाबले में ईशान किशन क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। बसावन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम 21.0 ओवर में 8 विकेट पर 192 रन बनाए। कप्तान आदित्य राज (62) और रोहन सिंह (41) ने शानदार बल्लेबाजी की। अतिरिक्त के सहारे 20 रन बने। इशान के संदीप जूनियर ने 21 रन देकर 3 और रौनक राय ने 22 रन देकर 2 विकेट लिए।

ईशान किशन एकेडमी की टीम के बल्लेबाज निर्धारित ओवर में लक्ष्य को हासिल नहीं कर सके। 6 विकेट खोकर 166 रन ही बना सकी। दिव्यांशु राज ने 10 रन देकर 3 विकेट चटकाये। विजेता टीम के आदित्य राज को 62 रन की शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
संक्षिप्त स्कोर:
बसावन पार्क: 192/8 (21. 0 ओवर),आदित्य राज 62, रोहन सिंह 41, सम्राट देव सिंह नाबाद 27, हिमांशु कुमार 23, अतिरिक्त 20, संदीप जूनियर 3/21, यश राज 1/30, रौनक रॉय 2/22.
ईशान किशन एकेडमी: 166/6 (21.0 ओवर), आयुष्मान जैन नाबाद 45, प्रियांशु कुमार 44, आदित्य राज 28, अतिरिक्त 37, दिव्यांशु राज 3/10, हिमांशु कुमार 1/24, आदित्य राज 1/30.
दूसरे क्वार्टरफाइनल में ट्रैम्फेंट ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 151 रन बनाए। आकर्ष राज ने 59 और प्रिंस यादव ने 51 रन बनाए। एके क्रिकेट एकेडमी के ईशान, आर्यन राज और उत्कर्ष ने 2—2 विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी एके की पूरी टीम 18.3 ओवर में 123 रन पर आल आउट हो गई। रेयांश मनीष कार्तिक ने सर्वाधिक 44 रन बनाए। दक्ष पांडे ने 3 और मणि कुमार ने 2 विकेट चटकाए। विजेता टीम के प्रिंस यादव को प्लेयर आफ द मैच चुना गया।
संक्षिप्त स्कोर
ट्रैम्फेंट क्रिकेट एकेडमी: 151/7 (20.0 ओवर), आकर्ष राज 59, प्रिंस यादव 51, अतिरिक्त 20, ईशान 2/23, आर्यन राज 2/23, उत्कर्ष कुमार 2/21.
एके क्रिकेट एकेडमी : 123/10 (18.3 ओवर), रेयांश मनीष कार्तिक 44, रणवीर सिंह राजपूत 10, आयान निषाद 18, अतिरिक्त 27, दक्ष पांडे 3/19, मयंक 1/27, आदर्श 1/26.
Share News:




Post Comment