Loading Now
×

श्यामल सिन्हा U16 वनडे ट्रॉफी : आयुष के गेंदबाजी के आगे पटना वेवश,अरवल जीता।

सोनपुर : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित श्यामल सिन्हा U16 वन डे ट्रॉफी टूर्नामेंट के तहत आज खेले गए मुकाबलों में पटना बनाम अरवल (रेलवे स्टेडियम सोनपुर) मैच में अरवल ने तीन विकेट से जीत दर्ज की।

पटना ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.5 ओवर में 10 विकेट पर 241 रन बनाया। बल्लेबाजी में शंकु कुमार 43 रन, अगस्त्य कुमार 42 रन, मोहम्मद फरहान 35 रन तथा तपिश कुमार ने 28 रनों की पारी खेली।अरवल की गेंदबाजी में आयुष कुमार 9.5 ओवर में 56 रन देकर 6 विकेट चटकाए तथा आयुष सतीश कुमार को दो विकेट मिला एवं उत्सव को एक विकेट।

IMG-20260324-WA0012 श्यामल सिन्हा U16 वनडे ट्रॉफी : आयुष के गेंदबाजी के आगे पटना वेवश,अरवल जीता।

अरवल ने 45.2 ओवर में 7 विकेट पर 245 रन बनाया। बल्लेबाजी में अजीत राज 27 रन, रणबीर कुमार 39 रन, उत्सव मोदी 35 रन और अतुल ने 24 रन बनाया।पटना की गेंदबाजी में देवांश राज ने चार विकेट चटकाए तथा वतन प्रकाश पाण्डेय और दीपक कुमार को एक-एक विकेट मिला।

IMG-20260424-WA0004 श्यामल सिन्हा U16 वनडे ट्रॉफी : आयुष के गेंदबाजी के आगे पटना वेवश,अरवल जीता।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment