श्यामल सिन्हा U16 वनडे ट्रॉफी : रोहित व अर्णव के नाबाद अर्धशतक से सिवान 8 विकेट से जीता।
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित श्यामल सिन्हा U16 वन डे ट्रॉफी टूर्नामेंट के तहत आज खेले गए मुकाबलों में वेस्ट चंपारण बनाम सिवान (VDCA क्रिकेट ग्राउंड बिदुपुर, पटना) मैच में सिवान ने 8 विकेट से जीत दर्ज की।
वेस्ट चंपारण ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40.2 ओवर में 10 विकेट पर 161 रन बनाया। बल्लेबाजी में अंबर राज 34 रन, साकिब शमशाद 52 रन और आतिश राज ने 14 रन बनाया।सिवान की गेंदबाजी में साहिल अहमद 8.3 ओवर एक मेडन 25 रन 4 विकेट चटकाए। जय पंडित को तीन विकेट मिला तथा सुन्नी यादव को दो विकेट और अर्णव को 1 विकेट।

सिवान ने 34.1 ओवर में दो विकेट पर 165 रन बनाया। बल्लेबाजी में रोहित कुमार ने नाबाद 61 रनों की पारी खेली तथा कप्तान अर्णव तिवारी ने 79 रनों की पारी खेली।वेस्ट चंपारण की गेंदबाजी में सखी शमशाद और अभिषेक पासवान को एक-एक विकेट मिला।

Share News:



Post Comment