श्यामल सिन्हा U16 वनडे ट्रॉफी : हिमांशु के घातक गेंदबाजी(6 विकेट)से लखीसराय विजयी
भागलपुर : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित श्यामल सिन्हा U16 वन डे ट्रॉफी टूर्नामेंट के तहत आज खेले गए मुकाबलों में लखीसराय बनाम मुंगेर (सैनडिस कंपाउंड भागलपुर) मैच में लखीसराय ने 100 रनों से जीत दर्ज की।
लखीसराय ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 42.4 ओवर में 10 विकेट पर 184 रन बनाया। बल्लेबाजी में अनीश टोरेटो 56 रनों की पारी खेली तथा निशांत राज और कप्तान हिमांशु केसरी ने क्रमशः 18-18 रन बनाया।मुंगेर की गेंदबाजी में आर्यन केसरी को तीन विकेट मिला तथा हर्ष प्रीतम और आदित्य कुमार को 2-2 विकेट एवं सचिन, अनुकल्प और देवांश को एक-एक विकेट मिला।

मुंगेर ने 27.4 ओवर में 10 विकेट पर 84 रन बनाया। बल्लेबाजी में प्रतीक सिंह ने 27 रन, कप्तान हर्ष प्रीतम ने 23 रन और सचिन ने यादव ने 14 रन बनाया।लखीसराय की गेंदबाजी में हिमांशु केसरी 7.4 ओवर में तीन मेडन रखते हुए 9 रन देकर 6 विकेट चटकाए। श्रेयांश को दो विकेट मिला तथा अनीश और उत्सव को एक-एक विकेट।

Share News:



Post Comment