श्यामल सिन्हा U16 वनडे ट्रॉफी : भोजपुर ने औरंगाबाद को 4 विकेट से हराया।
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित श्यामल सिन्हा U16 वन डे ट्रॉफी टूर्नामेंट के तहत आज खेले गए मुकाबलों में औरंगाबाद बनाम भोजपुर (DL सिंह क्रिकेट ग्राउंड, सदिसोपुर, पटना) मैच में भोजपुर ने 4 विकेट से जीत दर्ज की।
औरंगाबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 43.2 ओवर में 10 विकेट पर 189 रन बनाया बल्लेबाजी में सुमित वर्मा ने 33 रन अभिमन्यु सिंह ने 32 रन तथा सौरभ कुमार ने 30 रनों की पारी खेली।भोजपुर की गेंदबाजी में विश्वजीत गुप्ता ने 3 विकेट चटकाए तथा रौनक और आदित्य को दोनों विकेट मिला एवं प्रेम तथा नमन कुमार सिंह को एक-एक विकेट।

भोजपुर में 40 ओवर में छह विकेट पर 192 रन बनाकर मैच को जीत लिया। बल्लेबाजी में अविनाश कुमार 63 रन, आकाश देव 33 रन तथा नमन कुमार सिंह ने नाबाद 38 रनों की पारी खेली।औरंगाबाद की गेंदबाजी में अमन कुमार और सौरभ कुमार को तो विकेट मिला तथा अंकित कुमार को एक विकेट।

Share News:



Post Comment