बीसीए मेंस टी-20 ट्रॉफी : जमुई ने भागलपुर को 4 विकेट से हराया।
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित बीसीए मेंस टी-20 ट्रॉफी 2025-26 के लीग के दूसरे मुकाबले में भागलपुर बनाम जमुई के बीच यशवाना स्पोर्ट्स मैदान, विक्रम में खेला गया जिसमें जमुई ने 4 विकेट से भागलपुर को हराकर जीत दर्ज की।
भागलपुर ने 18.4 ओवर में 10 विकेट पर 178 रन बनाया। बल्लेबाजी में मयंक चौधरी 44 रन, अर्णव ने 38 रन तथा बाशुकीनाथ मिश्रा और सूर्या रघुवंश ने क्रमशः 30-30 रन बनाया।जमुई की गेन्दबाजी में कप्तान सुभम सिंह राजपूत ने 4 ओवर में 46 रन देकर 4 विकेट चटकाया। सुयश ने 3 विकेट मयंक को 2 और शिव को 1 विकेट मिला।

जमुई ने 19.1 ओवर में 6 विकेट पर 181 रन बनाया। बल्लेबाजी में मोहम्मद अजमल फरहत 50 गेंद में छह चौके पांच छक्के लगा कर नाबाद 91 रनों की पारी खेली। सुयश ने 29 रन बनाए तथा मोहम्मद शमशाद और विशाल नेक्रमशः 12-12 रन बनाया।भागलपुर की गेंदबाजी में विवेक कुमार, रितेश भारतीय और सूर्या रघुवंश को 2-2 विकेट मिला।

Share News:



Post Comment