बीसीए मेंस टी-20 ट्रॉफी : मुंगेर ने बांका को 57 रनों से हराया।
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित बीसीए मेंस टी-20 ट्रॉफी 2025-26 के लीग के पहले मुकाबले में मुंगेर ने बांका को 57 रनों से हराया। मुकाबला पटना स्थित यशवंत स्पोर्ट्स ग्राउंड, विक्रम में खेला गया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंगेर ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए। टीम की बल्लेबाजी प्रभावी रही, जिसमें ऋषव दीपक ने 74 रनों की पारी खेली। उनके साथ अनमोल रवि विश्वास ने 34 रन तथा सैयद मोशर्रफ गुलरेज ने 33 रनों का योगदान दिया, जिससे टीम एक संतुलित और उपयोगी स्कोर खड़ा करने में सफल रही। बांका की गेन्दबाजी में कुणाल, रितेश और राजेश को 1-1 विकेट मिला।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांका की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 119 रन ही बना सकी। बांका की ओर से विनीत चौधरी ने 29 रन और कुणाल सानू ने नाबाद 28 रन बनाए, लेकिन टीम लक्ष्य के करीब नहीं पहुंच सकी। मुंगेर की गेंदबाजी भी नियंत्रण में रही। कप्तान गोविंद चौधरी ने 2 ओवर में 5 रन देकर 2 विकेट हासिल किए, जबकि नेहल कुमार, विशाल सिंह, अमित चौधरी और प्रशांत कुमार ने 1-1 विकेट लेकर विपक्षी बल्लेबाजी पर दबाव बनाए रखा।

Share News:



Post Comment