द्वितीय डायनामिक कृषांग क्रिकेट अंतरजिला “टी20” चैम्पियनशिप कल से

बाँका 26 फरवरी:  शहर के एक बड़े रेस्टोरेंट में डायनामिक कृषांग क्रिकेट ग्रुप सह आयोजन समिति की आज एक बैठक आहुत की गई। बैठक की अध्यक्षता कृषांग ग्रुप की उपाध्यक्ष डा• लता रंजन ने की।

बैठक में उपस्थित प्रेस प्रतिनिधियों को बताईं की स्थानीय आर एम के स्कूल के मैदान पर कल से विनोद बिहारी सिंह और ब्रजेन्द्र मिश्र के स्मृति में द्वितीय डायनामिक कृषांग क्रिकेट अंतरजिला “टी20” चैम्पियनशिप आयोजन होने जा रहा है।

इस चैम्पियनशिप में बाँका जिले की चार टीमें बाँका क्रिकेट एकेडमी, ब्लू फोकस बाँका ,सोनू एलेवन बाँका और महादेव क्रिकेट क्लब बाँका सहित भागलपुर क्रिकेट क्लब, देवघर क्रिकेट एलेवन, बी बी वॉरियर्स एवं जमालपुर एकेडमी।

इस मौके पर आयोजन समिति के समन्वयक सुवोद झा ने बताया कि सारी तैयारियाँ पुरी कर ली गई है, रविवार को ब्लू फोकस वनाम जमालपुर एकेडमी के बीच उदघाटन मैच खेला जाएगा। वहीं 28 फरवरी को भागलपुर क्रिकेट क्लब और महादेव क्रिकेट क्लब के बीच मैच खेला जाएगा।

फाइनल मैच 13 मार्च को खेला जाएगा। इन्होंने बताया कि ओपनिंग मैच का उद्घाटन कल बाँका एस डी एम डा•प्रीति आइ ए एस करेंगी।इस अवसर पर जिला खेल संघ के अध्यक्ष संजय कुमार झा,सचिव शिवनारायण झा,विश्वजीत कुमार सिंह, प्रदीप कुमार, चंदन चौधरी, राजा पाण्डेय, क्षितिज कुमार सिंह सहित अन्य लोग खेलप्रेमी उपस्थित थे। के पी चौहान, बाँका।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

5 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

7 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

8 hours ago